News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई उद्यान मंत्री दिनेश सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
  • शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली तिरंगा यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौराहों से भारतीय सेनाओं के सम्मान में सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

जानकारी अनुसार बता दे की भारत देश के जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन 27 भारतीय सैलानियों को गोलियों का निशाना बनाया गया उनकी मौत का बदला लेने के लिए भारत की सेनाओ ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके कई ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर, दर्जनों आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इस हमले में 60 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की खबरें प्रसारित हुई थी। इसी को लेकर जनपद में भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा-शौर्य-यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने श्री गोविंद सिंह पार्क में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैनिकों के सम्मान की गौरव गाथा है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि जिनके हाथों में चूड़ियां नहीं है, माथे पर सिंदूर नहीं है, वह क्या जाने भारतीय बहनों का दर्द वह कभी भारत की बहन नहीं हो सकती है, जो लोग सिंदूर ऑपरेशन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वह कभी भारतीय बहनों का दर्द नहीं जान सकते हैं।

हमारे भारत की तीनों सेनाओ ने जो पराक्रम दिखाया है हम उसका नमन करते हैं। भारतीय सेना भारत की रीड की हड्डी है। यह तिरंगा शौर्य यात्रा गुरु गोविंद सिंह पार्क से निकलकर शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहा हाथी पार्क, अस्पताल चौराहा दीवानी न्यायालय, घंटाघर चौराहा, सुपर मार्केट, खालसा चौक होते हुए चंदापुर कोठी परिसर में स्थित श्री जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई। जहां पर उद्यान मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय सैनिकों को शक्ति प्रदान करने के लिए पूजा अर्चना की। तिरंगा शौर्य यात्रा में सभी पंथ, वर्ग, दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सबा ने जीता सिल्वर मेडल

News Desk

जनपद के सरकारी अस्पताल के समस्त डॉक्टर हुए लामबंद

Manisha Kumari

बाधमारा मे साक्षी आई.टी.आई. कॉलेज मे किया गया प्रमाण पत्र का वितरण

News Desk

Leave a Comment