रिपोर्ट : पवन पाटीदार
श्री धाकड़ महासभा जिला राजगढ़ के जिला अध्यक्ष पद पर हेमराज सिंह पटेल पूर्व सरपंच को श्री धाकड़ महासभा का राजगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर इष्ट मित्रों सहित सांसद रोडमल नागर द्वारा बधाई दी। वही माता बिजासन धाम पर आयोजित स्वागत आयोज में मंडल अध्यक्ष गिरवर सिंह भंडारी, जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर, माता बिजासन पुजारी रामचंद्र नागर, भाजपा नेता घनश्याम नागर, रामचंद्र नागर, रघुराज सिंह राजपूत, ओम प्रकाश पाटीदार, निर्मल जैन, वरिष्ठ समाजसेवी पन्नालाल नागर, भगवान सिंह नागर, नरसिंह बंजारा सहित सैकड़ों समाजसेवियों द्वारा शाल श्री फल वा साफा बांध हेमराज सिंह पटेल का स्वागत सम्मान किया।