News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 26 January 2024 : आज अमृत सिद्धि योग साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग 3 राशियों के जातकों पर, मां लक्ष्मी की मेहरबानी रहने वाला है, इन राशिवालों को, मान सम्मान के साथ-साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज आपके धन लाभ का योग बन रहा है और इसके साथ ही आपके मान सम्मान की भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। शादी के योग्य कुंवारे लोगो के शादी के योग बनेंगे और छोटी दुरी की यात्रा की भी सम्भावना है। विवाहित लोगो में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय :- आज आप गाय को कोई हरी सब्ज़ी खिलाएं।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- बैंगनी

वृष राशि
आपके बच्चों से जुड़ा शुभ समाचार आपको मिलेगा, आप कोई रचनात्मक कार्य भी करेंगे। किसी करीबी से मुलकात होगी जिस से आपका मन प्रसन्न होगा और तनाव भी दूर होगा। आपके द्वारा किये गए किसी रचनात्मक कार्य की प्रशंसा आपके दफ्तर के साथी करेंगे।
उपाय :- आज आप श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी

मिथुन राशि
नौकरी या कारोबारी दिशा में तकलीफ बढ़ेगी, आपको कोई बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मनमुटाव भी बढ़ने की सम्भावना है। आज आप ज़मीन-जायदाद के कागज़ पर हस्ताक्षर नही करे। अपनी माँ की सेहत का ध्यान रखें उनसे आशीर्वाद लेकर दफ्तर/ कारोबार की तरफ निकले।
उपाय :- आज आप घर के मुख्या द्वार पर घी का दिया जलाये।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- पीला

कर्क राशि
आज आपको अपने परिवार का साथ भी मिलेगा और आपके व्यवसाय से जुड़े सहकर्मी आपके काम की सराहना भी करेंगे। आज आपको धन लाभ भी होगा परन्तु दोपहर के बाद थोड़े खर्चे बढ़ेंगे।
उपाय :- आज आप हनुमान मंदिर में तिल तेल का दीपक जलाएं।
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- लाल

सिंह राशि
आज कोई भी नया काम शुरू ना करें, कोई नया काम करने से उसका परिणाम विपरीत हो सकता है और हो सकता है, आपकी उल्टा मान हानि हो। आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे, जिसके परिणाम सवरूप किसी से वाद विवाद हो सकता है।
उपाय :- आज आप हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- सफेद

कन्या राशि
आज आपको किसी परियोजना में सरकारी सहायता मिलने की पूरी सम्भावना है। आप घर की साज-सज्जा में परिवर्तन कर सकते हैं। आज आपका ऑफिस के काम हेतु यात्रा कर सकते हैं। आपकी माँ की सेहत में सुधर होगा और साथ ही परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा।
उपाय :- आज आप चन्द्रमा को अर्ध्य दे।
भाग्यांक :- 2
शुभ रंग :- गुलाबी

तुला राशि
नौकरी- कारोबार दोनों में आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आज आपके द्वारा किये गए काम की लोग तारीफ करेंगे। बुजर्गो या मित्रों की मदद से आज आपके बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका यात्रा पाय जाने का योग बन रहा है।
उपाय :- आज आप अपनी बालकनी या घर के बाहर चिड़िया के लिए कटोरी मे दाना और पानी रखें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- नीला

वृश्चिक राशि
आज आपको हर काम में सफलता मिलने का योग बन रहा है। अगर आप कोई व्यसाय में समिल्लित है, तो शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। आपके सहकर्मी भी आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपकी आज सेहत भी अच्छी रहेगी। आपके विरोधी आज आप के सामने घुटने टेकेंगे।
उपाय :- आज आप किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- हरा

धनु राशि
आपके काम का बोझ बढ़ने से आपकी सेहत में गड़बड़ी हो सकती है, साथ में आपकी मित्र या किसी परिजन से मुलाकात होगी और आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी छोटे बचे की कही गयी बात आपको पूरे दिन ख़ुशी देती रहेगी।
उपाय :- आज आप शिव चालीसा का पाठ करिये।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- पीला

मकर राशि
आज हर एक छेत्र में आपको लाभ होगा, लोग आपके प्रतिभा की सराहना भी करेंगे और साथ ही आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। अगर आप विवाह के उम्र में होकर अविवाहित है, तो आज आपके शादी की बात पक्की हो सकती है, साथ विवाहित लोगो के जीवनसाथ से रिश्ते सुधरेंगे।
उपाय :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- बैंगनी

कुंभ राशि
आज आप आर्थिक मामलो में पूरी तरह से सतर्कता बरतें। लेन देन के लिए दिन बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। आज आपका खर्च भी बढ़ेगा, साथ ही आप कोशिश करें की आज किसी विवाद में न पड़े। विवाद की स्थिति में समझौता कर लेने में ही आपकी भलाई है। खाने-पीने में अत्यधिक सावधानी बरतें वरना तबियत खराब होने के भी प्रबल आशंका है।
उपाय :- आज आप आज अपने कमरे की पूर्व दिशा की सफाई करें।
भाग्यांक :- 9
शुभ रंग :- सिल्वर

मीन राशि
आज आपका दिन भावुकता भरा हुआ रहेगा। आपके आत्मसम्मान को चोट पहुंच सकती है। फ़िजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। आपकी सेहत में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
उपाय :- आज आप माँ दुर्गा की आराधना करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- काला

Related posts

Aaj Ka Panchang 25 सितंबर 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Aaj Ka Panchang 17 जून 2025 : आज का पंचांग से जानें 17 जून 2025 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

PRIYA SINGH

Rashifal 15 नवंबर 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Leave a Comment