News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 08 February 2024 : आज सुबह 11:18 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी, आज पुरे दिन उतराषाढा नक्षत्र रहेगा, आज ग्रहों से बनने वाले, आनन्दादि योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज आपको वाणी पे संयम बना के रखना बहुत ज़रूरी हैं, अगर आज आपने कुछ गलत बोला तो आपके मन सम्मान की हानि होती हुई दिख रही हैं। विद्यार्थी अपनी पढाई का ध्यान दें, अगर नेत्र विकार हैं, तो उसपे भी ध्यान दे, नहीं तो आँखों में तकलीफ हो सकती हैं।
उपाय :- आज आप जरुरत मंदो को दूध का दान करें।
भाग्यांक :- 9
शुभ रंग :- नारंगी

वृष राशि
आज आपकी मुलाकात आपके किसी करीबी से हो सकती है, जो आपको बहुत सुख का अनुभव कराएगी। आपको अपने जीवनसाथी के कुछ पुराने राज पता चलेंगे। आपकी सेहत का साथ मिलेगा और तनाव भी दूर होगा। रुका हुआ पैसा भी वापिस आने की सम्भावना है, इसलिए अगर आपने किसी को उधार दिया है, तो आज जरूर मांगे।
उपाय :- आज आप गुड़ का खीर बनाकर खाएं।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- लाल

मिथुन राशि
आज लोग आपकी तारीफ करेंगे चाहे स्थान आपका घर हो या व्यवसायिक स्थान हर जगह आपको सम्मान मिलेगा। दोपहर के बाद में आपकी सेहत में ख़राब हो सकती है। बिज़नेस और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के दिन बहुत अच्छा है, लाभ ज़रूर मिलेगा।
उपाय :- आज आप हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- नारंगी

कर्क राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही नए काम भी शुरू करेंगे। आपका रुका हुआ धन भी वापिस आएगा। नौकरी में तरक्की का योग होगा, आपने कारोबार में भी आपको बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपके सेहत में भी सुधार होगा।
उपाय :- आज आप माँ दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- बैंगनी

सिंह राशि
आज आपका मनोरंजन देने वाली वस्तुओ पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी से आज आपके रिश्ते सुधरेंगे। कारोबारियों के लिए आज कोई विदेश से आने वाला लाभ मिलेगा। अगर मिलजुलकर अथवा पार्टनशिप के साथ कोई काम किया होगा तो उसका भी ज़बरदस्त फायदा मिलने वाला है।
उपाय :- आज आप पीपल के पेड़ के नीचे घी का दिया जलाये।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- हरा

कन्या राशि
आर्थिक क्षेत्र में आज संभल कर कदम बढ़ाये नहीं तो आपको धन हानि हो सकती है, साथ ही आज आप संभल कर बात करे अगर आपने ने विवाद में अपशब्दों का प्रयोग किया, तो किसी से झगड़ा होने की प्रबल सम्भावना है। इसलिए बिना प्रयोजन विवाद में न पड़े और अपनी छवि बनाये रखें। कोशिश करे की सामने वाले के हृदय की भावनाये समझे और अच्छी बातें ही करे।
उपाय :- आज आप केशर वाला दूध शिव जी को अर्पित करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- सफेद

तुला राशि
आज कोई नया काम करने के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। आपको आज अपने कारोबार में भी लाभ होने की सम्भावना बन रही है, साथ आज शेयर बाजार में भी लाभ होगा। अपने जीवन-साथी से किसी पुराने विवाद की वजह से जो मनमुटाव था आज वो दूर हो जायेगा और दोनों में प्रेम भी बढ़ेगा। आज अगर आप अपने जीवनसाथी की तारीफ करेंगे तो प्रेम भाव और भी बढ़ेगा और इस से आप की ख़ुशी और भाग्य और भी प्रबल होगा।
उपाय :- आज आप खाने के बाद गुड़ का सेवन करें
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- नीला

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा, जो कारोबार करने वाले लोग हैं वो अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपके काम की तारीफ भी होगी, साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखी रहेगा। अगर आप चाहे तो नयी गाडी खरीद सकते हैं।
उपाय :- आज आप दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- लाल

धनु राशि
आज विरोधी आपका नुक्सान पंहुचा सकते हैं, इसलिए कोशिश करें आज कोई भी नया या शुभ काम न करें। आज आपके मुँह से गलती से निकली हुई बात से आपसे कोई करीबी गुस्सा हो जाये, साथ ही फ़िजूलखर्ची बढ़ने की भी सम्भावना बन रही है।
उपाय :- आज आप मंदिर में चमेली के तेल का दान करें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- सिल्वर

मकर राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्तिथि अच्छी रहेगी, चाहे कोई कितनी भी अड़चन लगाये पर फिर भी आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। कुंवारें विवाह योग्य लोगो के लिए शादी का योग बन सकता है। आज आपकी सेहत भी अच्छी बानी रहेगी और अपनों का साथ भी मिलेगा।
उपाय :- आज आप चन्दन का तिलक लगाएं।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- गुलाबी

कुम्भ राशि
आपका कोई पुराण अटका हुआ काम आज पूरा होगा। आपके व्यवसाय या नौकरी में कोई सहकर्मी है, जो आज आपका सहयोग करेंगे। अगर आप कोई महिला है, तो आपको मायके से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा, साथ ही आपका स्वस्थ भी आज ठीक रहेगा।
उपाय :- आज आप घर में धुप जलाये।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- नारंगी

मीन राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ मिल सकता है, पर साथ ही आपका खर्च भी बढ़ेगा। आज सेहत के दृष्टिकोण से स्तिथि बिलकुल ही अशुभ है, आपको पेट की तकलीफ (उदरविकार) हो सकता है। वाहन आज गुस्से या असावधानी से तो बिलकुल नहीं चालयें दुर्घटना का भी योग है, इसलिए बहुत ही सतर्कता बरतें। बाहर का गुस्सा जीवनसाथी पर न निकालें।
उपाय :- आज आप तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- पीला

Related posts

Aaj Ka Panchang 06 अक्टूबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 06 अक्टूबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

News Desk

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा का विधान है, इस दिन आप माता को इस चीज का भोग लगा सकते हैं

Manisha Kumari

Aaj Ka Panchang 18 अक्टूबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 18 अक्टूबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Leave a Comment