News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री 8 फरवरी को लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करेंगे

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला गुरूवार 8 फरवरी को प्रदेश कार्यलय में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने बताया कि गुरूवार दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के प्रदेश संयोजक आशुतोष तिवारी, प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन, सुदर्शन गुप्ता, बृजेश चौरसिया व श्रीमती संगीता सोनी शामिल होंगी। प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के संयोजक और दोनों सह संयोजक भी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।

Related posts

बेलगाम ट्रक का कहर जारी : स्कूटी को मारा सामने से टक्कर, मौके पर हुई स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Manisha Kumari

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान

Manisha Kumari

रायबरेली : जनपद में 28 धान क्रय केन्द्र स्थापित

News Desk

Leave a Comment