धनबाद : लोयाबाद पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के सचिव सह प्रवक्ता विरेंद्र पासवान और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार को न्यायालय मे प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। विरेंद्र पासवान के खिलाफ न्यायालय से लाल वारंट निर्गत था। इस पर 2010 में न्यायालय में दायर शिकायत के अलोक में लोयाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस पर महिला के साथ ज्यादती करने का आरोप है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट से उसके खिलाफ लाल वारंट निकला हुआ था। उन्होंने बताया कि रत्नेश कुमार के खिलाफ दिसंबर 2023 में एक महिला की शिकायत पर ज्यादती का प्रयास व पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले का आरोपी हैं।