News Nation Bharat
झारखंडराज्य

यज्ञ मंडप की परिक्रमा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है -सुश्री श्यामा किशोरी जी

बेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत में ढोरी स्टाफ क्वार्टर में मां दुर्गा एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।फुसरो शहर के आसपास क्षेत्र के महिला-पुरुष परिक्रमा स्थल व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। सुश्री श्यामा किशोरी जी ने कहा कि रामायण के एक-एक पात्र जीवन को सुखमय जीने की सीख देते हैं। रामायण को मनन करने व उसे अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। कहा कि भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का अनुशरण ही राष्ट्र को चरित्रवान और पराक्रमी बना सकता है। कहा कि जहां समस्त तर्कों का अंत हो जाता है, वहीं से अध्यात्म का प्रादुर्भाव होता है। विचार तो जगत पर होना चाहिए, किंतु विश्वास जगदीश पर होना चाहिए। धर्म ही जगत का मूल है। यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर यज्ञ के कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमेटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद है। यज्ञ सम्राट श्री जगदीश दास जी (मारुति बाबा) ने कहा कि मेरा 145 वा शतचण्डी महायज्ञ है। कहा कि यज्ञ की पूर्णाहुति 22 फरवरी को पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस यज्ञ में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। प्रवचन के दौरान ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल,विधायक जी के मां रानी सिंह, फुसरो बाजार के समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, गिरजा शंकर पांडे, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा,छेदी नोनिया, उत्तम सिंह,  परवेज अख्तर, राजन साव,हरेंद्र सिंह मुरारी सिंह, दिनेश सिंह  भाई प्रमोद सिंह ,बैजनाथ सिंह अमरजीत सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related posts

बाइक चोरी करने के आरोप में दो यूवको को भेजा गया जेल

Manisha Kumari

आशीष इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट एवं अस्पताल का डॉo पी एन कुशवाहा ने बैठक को किया सम्बोधित

News Desk

वन महोत्सव पर उम्मीद और के.बी कॉलेज ने मिलकर हरियाली भरे भविष्य की कामना की

News Desk

Leave a Comment