News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशमनोरंजन

संग्राम सिंह पटेल की फिल्म का ट्रैलर 25 फरवरी को होगी रिलीज

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

लखनऊ : अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार का ट्रैलर आगामी 25 फरवरी को सुबह 7 बजे अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।उन्होंने बताया कि ट्रैलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी की जायेगी।लेकिन,उससे पूर्व सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जायेगी।यह फिल्म पूर्ण रूप पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन,रोमांस,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा।ट्रैलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जाएगा।उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को फिल्माया गया हैं।जो आकर्षक व देखने योग्य हैं।संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया हैं।अवध गंगा संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन हैं।जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं।भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता हैं।जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।फिल्म के निर्देशक सचिन यादव,संगीतकार साजन मिश्रा,लेखक मनोज पांडेय,गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव,एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं।अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान,अनूप अरोड़ा,संतोष पहलवान,विनीत विशाल,बबलू यादव,सत्‍य प्रकाश सिंह,मदन चंद,अभिषेक मिश्रा,रंजीत राज,सतवीर राणा,रुचि सिंह, प्रिया वर्मा,रितिक वर्मा,राम सिंह,धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं।ज्ञात रहें फिल्म आगमी माह में बिहार,मुंबई और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Related posts

कसरावां गांव निवासी दंपति करंट की चपेट में आने पर गंभीर रूप से झुलसे से जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

News Desk

रमजान माह में बाजारों में बढ़ी अरब और ईरान की खजूरों की मांग

Manisha Kumari

डायल 112 के सिपाही व अन्य दबंगों पर पीड़ित ने जबरन मकान लिखवाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत

Manisha Kumari

Leave a Comment