News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

2 से 6 मार्च तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम जारी

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : धर्मेंद्र वर्मा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में 2 मार्च से आयोजित होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना से प्रारंभ होगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि न्याय यात्रा का आगमन 2 मार्च को दोपहर 1.30 बजे मुरैना में होगा। यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे ध्वज सौंपने का समारोह मुरैना के जे.बी. ढाबा पिपरई (देवपुरी ढाबा) में होगा। तत्पश्चात अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड़ शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। न्याय यात्रा रोड शो ग्वालियर शहर स्वागत चार शहर का नाका से आयोजित होगा जो जीरा चौक तक होगा, जहां राहुल गांधी का संबोधन होगा।
राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 3 मार्च अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ शुरू होगी। न्याय यात्रा का सुबह 8.30 बजे घाटीगांव में स्वागत होगा और सुबह 10.00 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे मोहखेड़ा में आदिवासी संवाद होगा और दोपहर 12.30 बजे सातनवाड़ा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। वहीं सातनवाड़ा में दोपहर भोज होगा, तत्पश्चात दोपहर 2 बजे बाबू क्वार्टर शिवपुरी से झांसी रोड तिराहा तक रोड़ शो होगा। तत्पश्चात 4 बजे कोलारस में और शाम 5 बजे लुकवासा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 6.30 बजे बदरवास में राहुल गांधी जी का संबोधन होगा। रात्रि विश्राम ईश्वरी बदरवास में होगा।
सिंह ने बताया कि 4 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8.30 बजे मियाना जिला गुना से प्रारंभ होगी। सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11 बजे रूठिआई में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12.30 बजे राघोगढ में साडा कॉलोनी से राघोगढ़ नया बस स्टेंड तक रोड शो होगा। दोपहर 1 बजे यूनिवर्सिटी राघोगढ़ में दोपहर भोज के बाद दोपहर 2 बजे बीनागंज में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। तत्पश्चात शाम 5 बजे पीपल चौराहा ब्यावरा में आमसभा के बाद शाम 6 बजे भाटखेड़ी राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रात्रि विश्राम भाटखेड़ी में रहेगा।
सिंह ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 8.30 बजे पचौर में और सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे शाजापुर टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होने के बाद दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा। दोपहर 1 बजे संस्कार पब्लिक स्कूल में दोपहर भोज के साथ परिक्षार्थी संवाद होगा। न्याय यात्रा कायथा, विजयगंज मंडी होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। जहां श्री राहुल गांधी महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं शाम 5 बजे उज्जैन में ही उज्जैन गेट से देवास गेट तक युवा अधिकार रैली आयोजित होगी। रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मा. राहुल गांधी जी का 6 मार्च को सुबह 9 बजे बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे बड़नगर में रोड शो और पूर्वान्ह 11.30 बजे बदनावर में सभा के बाद दोपहर भोज होगा। यात्रा 3 बजे रतलाम और शाम 4 बजे सैलाना में आयोजित होगी।

Related posts

जारंगडीह रेलवे स्टेशन और बरवाबेड़ा रेलवे साइडिंग के बीच मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

Manisha Kumari

रायबरेली : चाइनीस मांझा से बाइक पर सवार भाई-बहन कटे, गंभीर रूप से घायल

News Desk

प्रमुख सचिव ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक विकास कार्यो पर की समीक्षा

Manisha Kumari

Leave a Comment