मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ खाख

रायबरेली में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है।घटना आज दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंदूक वाली गली में स्थित संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया आज का विकराल रूप देखकर लोगों के होश उड़ गए स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया फायर ब्रिगेड कर्मी गंगाधर मिश्रा ने बताया कि आप पर पूरी तरह से काबू पा लिया लिया गया है और आगे बढ़ने से रोक लिया गया है इस आज की घटना में लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान जल गए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment