Raebareli: रायबरेली जनपद मुख्यालय से 15 से 20 किलोमीटर की परिधि में 10 से 25 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र स्थापित किए जाने की योजना का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज लोक भवन स्थित सभागार में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।
उक्त उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण जनपद के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एवं कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को दिखाया गया।

इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार, रायबरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य, वरिष्ठ कार्यदेशक राजकुमार मौर्य सहित समस्त कार्यदेशक एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक राजीव कुमार सिंह एवं वंदना सिंह भी मौजूद रहीं।










