पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने किया नया विधुत ट्रांसफार्मर का उदघाटन

शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत टिकाहारा पहुंचे। यहां उन्होंने आम ग्रामीणों को राहत प्रदान करते हुए 100 केवीए का नए ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उदघाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। जिसके बाद बाधित गांव बिजली की आपूर्ति सुचारू हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अध्यक्ष श्री महतो का जोरदार स्वागत करते हुए धन्यवाद कहा। वही ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से इस भीषण गर्मी के चलते परेशानी हो रही थी, लेकिन सूचना देते ही माननीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महोदय ने त्वरित पहल किया और बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। इससे हम सभी ग्रामीण बहुत खुश हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा कि हमेशा किसी भी परिस्थिति में ग्रामीणों के बीच रहता हूं। हर सुख दुःख में साथ निभाते आया हूँ। किसी भी परिस्थिति में हर समय आपके सेवा में उपलब्ध और तत्पर रहता हूं। कहा आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment