तेनुघाट डेम होने के बावजूद साडम के कई गांवो में पानी की घोर समस्या : अफजल

गोमिया प्रखंड अंतर्गत सौदागर मुहल्ला साड़म के निवासियों ने पानी की समस्याओ का समाधान की मांग को लेकर साडम पानीटंकी परिसर में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें लम्बे समय से पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, पिछले 20 से 25 दिनों से पानी नहीं दिया जा रहा है। पानी के समस्या को लेकर एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष अफजल दुर्रानी ने गोमिया अंचलाधिकारी से बात कर समस्या से अवगत कराया और मौके पर श्री दुर्रानी ने एसडीओ बेरमो को भी पत्र लिखा। दुर्रानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा बगल में तेनुघाट डेम होने के बावजूद साडम इलाका में पानी की समस्याए होना यह चिंता का विषय है, श्री दुर्रानी ने स्थानीय विधायक पर सवाल खडा करते हुए कहा कि विधायक महोदय सिर्फ चुनाव के समय नज़र आते हैं, क्षेत्र की समस्याओ को देखने के लिए पिछले पांच सालों में एक बार भी दौरा नहीं किया है।

WhatsApp Image 2024 06 22 at 5.52.00 PM

उन्होंने कहा की इस सम्बन्ध में गोमिया अंचलाधिकारी से बात चित हुई और उन्होंने आश्वासन दिया है कि पानी मामले में वे अपने स्तर सेपानी की समस्याओ को अविलंब समाधान करने में पहल करेंगे। जिसके बाद धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया है। मौके पर धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाए -पुरूष और बच्चे उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment