Bokaro Thermal: जल संरक्षण का संदेश लेकर सड़क पर उतरे कार्मेल विद्यालय के विद्यार्थी, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Bokaro Thermal: जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्मेल उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के छात्र-छात्राओं ने सेंट्रल मार्केट, बोकारो थर्मल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने आम लोगों को जल के महत्व और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक किया।

नाटक में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवाद और अभिनय के माध्यम से बताया कि जल ही जीवन है। यदि समय रहते पानी का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने लोगों से पानी का अनावश्यक उपयोग नहीं करने, नलों को खुला नहीं छोड़ने तथा वर्षा जल का संचयन करने की अपील की।

इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विश्वनाथ, शिक्षक अमित अनुरंजन तथा शिक्षिकाएं पूनम मरांडी और मरियम खलखो शामिल रहीं। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का प्रभावी संदेश आम लोगों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि जल संरक्षण को अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्थानीय लोगों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

विद्यालय की इस पहल ने विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों को “जल बचाएं, जीवन बचाएं” का संदेश दिया।

Other Latest News

Leave a Comment