सुनसान जगह पर कोयला एकत्र कर बड़े पैमाने पर हो रही है कोयले की तस्करी

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी दक्षिणी पंचायत के नवनिर्मित हॉस्पिटल कानीडीह के पीछे भारी मात्रा में अवैध रूप से कोयला जमा कर रात के अंधेरो में ट्रक के जरिए बाहर के मंडियों में भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि इस कार्य को करने वालों मे कई लोग शामिल है। यह कोयला रात के अंधेरे में ट्रैक्टर द्वारा यहां जमा किया जाता है और दूसरे दिन इस कोयले को ट्रक द्वारा बाहर के मंडियों में भेजा जा रहा है। पहले इस कोयले को बगल के कोलियरी से साइकिल वा मोटर साइकिल द्वारा लाया जाता है उसके बाद इसे इकट्ठा कर रात में सुनसान जगहों पर जमा किया जाता है। उसके बाद यह कोयला को ट्रकों द्वारा भेजा जा रहा है। जिस जगह से कोयला की तस्करी हो रही है उस जगह से बेरमो अनुमंडल लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। वहीं दूसरी ओर पेटरवार थाना लगभग 25 किलोमीटर दुरी में स्थित है। उसके बाद भी कोयला तस्करों द्वारा दिलेरी के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

Other Latest News

Leave a Comment