News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

शहर के बरगंडा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

मौके पर बीजेपी नेता चुन्नुकान्त ने कहा कि सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राज्य के सर्वमान्य नेता है। वे पूरे राज्य की जनता के बीच लोकप्रिय है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी ने कहा कि सरल स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण वे अधिक लोकप्रिय है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन का विस्तार हुआ है। श्री मरांडी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सुभाष सिन्हा, मनोज सिंह, महेंद्र कर्मा, महेश राम, राहुल राज, शिवपूजन राम, प्रवीण राम, विवेश जालान, संजीत सिंह पापु, नवनीत सिंह, अजय राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

Related posts

रायबरेली : कलम पर पहरा लगाने वाले व्यक्तियों पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद हुआ लामबद्ध

News Desk

जनता का हौसला और आशीर्वाद हमारे साथ है : संजय मेहता

Manisha Kumari

सिद्धू कान्हू स्मारक चौक स्थापित करने को लेकर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

Manisha Kumari

Leave a Comment