News Nation Bharat
झारखंडराज्य

आजसू पार्टी ‘नौकरी दो सरकार’ अभियान की करेगी शुरुआत : संजय मेहता

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

आजसू पार्टी सरकार नौकरी दो अभियान की शुरुआत करेगी। आजसू पार्टी के वरीय नेता संजय मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की पार्टी ‘नौकरी दो सरकार’ अभियान की शुरुआता करेगी। इसके तहत सरकार से हम नौकरी का हिसाब लेंगे। सरकार ने निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लाया था। उसका अनुपालन क्यों नहीं हुआ ? सरकार ने आउटसोर्सिंग क्षेत्र में भी 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लाया है उसका अनुपालन क्यों नहीं हो रहा है। सरकार स्थानीय को निजी क्षेत्र में नौकरी की बात कहती है। लेकिन राज्य की स्थानीय नीति कहाँ है?

सरकार कानून बनाकर ख़ुद ही अपने लोगों से कोर्ट जाकर कानूनों में पेंच फँसाती है और हक़ देने के समय बहानेबाजी करती है। सरकार की बहानेबाजी अब नहीं चलेगी। आजसू अब नौकरी का हिसाब माँगेगी। सरकार ने कितनी नौकरी दी है उसका आँकड़ा सरकार जारी करे। यह आँकड़ा आम जनमानस को भी जानने का अधिकार है।

हर कंपनी, आयोग से लेंगे हिसाब, दिया जाएगा ज्ञापन

संजय मेहता ने बताया की आजसू पार्टी सभी निजी कंपनियों, खनन क्षेत्र की कंपनियों से स्थानीय को नौकरी देने का हिसाब और आँकड़ा माँगेगी, साथ ही झारखंड सरकार के परीक्षा आयोगों से भी पार्टी सवाल पूछेगी। सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को ठग रही है। हम नौजवानों के सपने को मरने नहीं देंगे और मुखरता से नौजवानों के सवालों को जनता के बीच रखेंगे। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से आरक्षण को मारा जा रहा है। ठेकादारी प्रथा के कारण शोषण बढ़ा है। संविदाकर्मियों का स्थायीकरण का मामला सरकार लटका कर रखना चाहती है। राज्य के अंदर श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है। मजदूरों का शोषण और पलायन बढ़ा है। राज्य के 2 करोड़ से ज़्यादा आबादी के युवा आज रोजगार के नाम पर ठगे जा रहे हैं।

आजसू पार्टी ने बलिदान दिवस के आयोजन के बाद अपने सभी कार्यकर्ताओं, पंचायत कमिटी के सदस्यों, प्रखंड कमिटी के सदस्यों, सभी जिला अध्यक्षों, केंद्रीय कमिटी के सदस्यों, एक-एक कार्यकर्ताओं, मीडिया के साथियों का आभार प्रकट किया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और पार्टी की तरफ़ से सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के मेहनत की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने कहा पार्टी ने बलिदान दिवस के माध्यम से झारखंड के मसलों पर अपने विचारों को रखा है। झारखंड में स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास, नियुक्ति, परीक्षा, परिणाम, नियुक्ति कैलेंडर, ओबीसी आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण, आउटसोर्सिंग में आरक्षण, आउटसोर्सिंग नियुक्ति से सरकारी नियुक्तियों का मारा जाना, पेसा क़ानून, सरना धर्म कोड, जमीन अधिग्रहण, मुआवजा, सीएनटी, एसपीटी, नौकर शाही का निचला स्तर, करप्शन, कंपनियों की मनमानी, झारखंड आंदोलनकारियों के बीच पहचान का संकट, क़ानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति, मइयाँ सम्मान योजना को बिना स्पष्ट क़ानून और विधिक प्रक्रिया के लागू किए जाने के मसले को पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है। इन सवालों पर पार्टी मुखरता से संघर्ष करेगी।

वर्तमान सरकार जनमुद्दों का समाधान नहीं कर पायी है। राज्य में लगातार हत्या और गोलीबारी की घटनाओं से आम जनमानस में भय व्यापत हुआ है। स्थानीयता और नियोजन का मसला लटका पड़ा है। ऐसे में आजसू आम जनमानस की आवाज बनकर संघर्ष को तेज करेगी।

सरकार मइयां सम्मान योजना के साढ़े पाँच लाख लाभुकों का नाम काट दी है। यदि वे योग्य नहीं थे तो सरकार ने किस आधार उनका चयन किया था। यदि यह प्रशासनिक भूल थी तो इसके लिए किस नौकरशाह को सजा दी गई। सरकार ने मईयाँ सम्मान योजना के चयन और नाम हटाने का कोई आधार नहीं बताया है। इसकी कोई स्पष्ट पॉलिसी नहीं है। आजसू पार्टी सभी माँ बहनों के सम्मान में खड़ी है। लेकिन किसी का योग्य लाभुक के तौर पर चयन करना और फिर उनका नाम हटा देना यह मइया का अपमान है।

30 जून हूल दिवस, 08 अगस्त निर्मल महतो शहादत दिवस, 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को होंगे कार्यक्रम

आजसू पार्टी 30 जून को हूल दिवस, 08 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस, 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन कोल्हान, संथाल और उत्तरी छोटानागपुर में होगा।

पार्टी के नेताओं ने कहा की बलिदान दिवस के माध्यम से राज्य के कोने कोने से आए युवाओं ने एक नई क्रांति का बिगुल फूँका है। नौजवानों की पीड़ा का हम प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी राजेंद्र मेहता, ज्ञान सिन्हा उपस्थित रहे। पार्टी में नए जुड़े ऋतुराज शाहदेव का स्वागत किया गया।

Related posts

लोकसभा चुनाव में व्यय सामग्री, प्रचार सामग्री, वाहन किराया, होटल, जलपान, अन्य व्यय की दरें निर्धारित : डीईओ

Manisha Kumari

बगोदर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों अडवारा पंचायत के धवैया पंचायत में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदाताओं को किया गया जागरूक…

Manisha Kumari

डीएम एसपी की अध्यक्षता में पूर्णिमा मेले को लेकर किया गया निरीक्षण

News Desk

Leave a Comment