बोकारो : भाजपाइयों द्वारा आहूत चास प्रखंड घेराव के दौरान भाजपाइयों से भिड़े महावीर सिंह चौधरी

रिपोर्ट : विवेक कुमार

भाजपाइयों द्वारा आहूत चास प्रखंड घेराव के दौरान गेट को तोड़ने कि कोशिश से चास प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी नाराज दिखे और भाजपाइयों से भीड़ गए, उन्होंने स्पष्ट तौर पर भाजपाइयों से कहा कि आंदोलन के नाम पर आतंक फैलाने की आपकी नीति के कारण ही बोकारो की जनता ने आपको शून्य का दर्शन करा दिया। अबुआ आवास और शिक्षा के मुद्दे पर भी भाजपायों के साथ महावीर सिंह चौधरी की काफी बहस हुई। अबुआ आवास और शिक्षा को लेकर प्रश्न उठाने का काम आप ही के नेता अमर बावरी ने अबुआ आवास को अफवाह आवास कहा था और आपके पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारों स्कूलों को बंद करने का काम किया था।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 3.22.22 PM

गृह मंत्री देश के जो आपके नेता हैं उन्होंने तो अंग्रेजी भाषा को ही खत्म करने का षड्यंत्र रचा है, मैया सम्मान योजना को लेकर भी महावीर सिंह चौधरी और भाजपाइयों में काफी बहस बाजी देखी गई। महावीर सिंह चौधरी ने भाजपाइयों को कहा कि आम जनता हमारी माताएं बहनों को हेमंत सोरेन पर भरोसा है। हम तो यहां मैया सम्मान योजना की किश्त देते भी है। आप लोगों ने जो दिल्ली की जनता को छला है उसपर क्या कहना है वह बताएं।

Other Latest News

Leave a Comment