रांची
लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की घोषणा

हरिनाथ साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार
लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हरिनाथ साहू को मनोनीत किया है। हरिनाथ साहू रांची जिला कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गांव के मूल निवासी हैं। ज्ञात हो पिछले 1जुलाई 2025 को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी करार देते हुए अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया था। हरिनाथ साहू पूर्व के कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए रांची लोकसभा का चुनाव भी लोकहित अधिकार पार्टी सेव छाप से लड़ चुके हैं। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर हरिनाथ साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश पदाधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुए समाजिक न्याय का संकल्प के साथ पार्टी संगठन को सभी वर्गों को मिलाकर नई ऊंचाई में ले जाने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया।

वहीं हरिनाथ साहू को कार्यवाहक नए प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, कोडरमा से अनिल टुडू, धनबाद से विकास कुमार, बोकारो जिला से अनिल गुप्ता,गोडा से राजकुमार भगत,अनुसूचित जन जाति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा, खूंटी के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर, उपाध्यक्ष विक्रम महतो, लोहरदगा जिला अध्यक्ष कयूम अंसारी, पार्टी के पूर्व प्रधान महासचिव मोहम्मद अजहर आलम, कुंज बिहारी साव, हजारीबाग जिला पूर्व सचिव रामविलास साव, रांची जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रेणु देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्षा रीना देवी(मुण्डा), रीना सिंह, रूपाली मुंडा, उपाध्यक्ष सुशीला देवी, मीना देवी, जिला सचिव कंचन रानी, सीता देवी,वनिता मेहता, सावित्री देवी, दशमी देवी, गुमला जिला से आरटीएसएम के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नितेश, पलामू जिला से राकेश गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी पलामू विधानसभा से मुकेश प्रजापति, बिशुनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय भगत, चाईबासा जिला से शशिकांत ठाकुर,धनबाद जिला से भजन साहू, , रामगढ़ जिला से नंदकिशोर साव, हजारीबाग जिला से अशोक साव, कांके प्रखंड अध्यक्ष गणेश साहू, प्रेमचंद कुमार सहित कई जिलों के पदाधिकारी एवं केन्द्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू कांके के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।