News Nation Bharat
झारखंडराज्य

Jharkhand Budget Session 2024 : झारखंड विधानसभा में पास हुआ 4,981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है आज 26 फरवरी के दिन अनुपूरक पर चर्चा होने के बाद वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। विधानसभा के इस बजट सत्र के दौरान 27 फरवरी 2024 को राज्य सरकार की तरफ से अगले वित्तीय वर्ष का बजटभी पेश किया जाएगा। इसमें कई विधेयकों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं सदन की कार्यवाही कल (27 फरवरी) दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

वित्त मंत्री ने सदन में पेश की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट

इससे पहले वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में JSDP में लगातार वृद्धि हुई है। राज्य में वास्तविक आय GSDP में 8.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ोत्तरी हुई है। मौजूदा कीमत पर 8.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है वर्ष 2020-21 में झारखंड का देश की GDP में 1.6 प्रतिशत का योगदान था। जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 1.63 प्रतिशत हुआ है। प्रति व्यक्ति आय के संदर्भ में झारखंड देश का सबसे कम व्यक्ति आय वाला राज्य में से एक है। झारखंड पहले 26वें स्थान पर था जो अब 25वें स्थान पर आ गया है बिहार, उत्तर प्रदेश और मणिपुर भी झारखंड से पीछे हैं।

आपको बता दें, कि बजट सत्र के पहले दिन वित मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 4981 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया था। वहीं आज, 26 फरवरी को प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक पर चर्चा होगी।

आज भी सदन में हंगामेदार होने के प्रबल आसार है। पेश सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष पूरी तरह से तैयार है। सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर सवाल का देने को तैयार है। ऐसे में दोनों तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं, 27 फरवरी को प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय का उपस्थापन होगा।

बजट के आय-व्यय पर होगी सामान्य चर्चा

28 फरवरी को प्रश्नकाल और बजट के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी. 29 को प्रश्नकाल, वाद-विवाद और इस पर सरकार का उत्तर आने के अलावा मतदान होगा। एक मार्च को प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान के अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय- व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन होगा। दो मार्च को प्रश्नकाल भी होगा. राजकीय विधेयक भी लाये जा सकते हैं। गैर सरकारी संकल्प भी लाया जा सकता है।

Related posts

कौशाम्बी में टीचर ने लूटनी चाही आबरू, सगाई होने पर मंगेतर को भेजी अश्लील फोटो/वीडियो, तेज़ाब डालने की दी धमकी

News Desk

पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया है संकल्प : अमित शाह

Manisha Kumari

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा चुनाव संकल्प-पत्र को लेकर की मीडिया से चर्चा

Manisha Kumari

Leave a Comment