भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान : भूपेंद्र चौधरी ने कहा जिस प्रकार आबादी का संतुलन बिगड़ा है वह हमारे लिए चुनौती है

भूपेंद्र चौधरी ने वोट चोरी पर कहा कि इंदिरा गांधी 1971 में वोट चोरी की आरोपी पाई गई थी.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे थे जहां उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पश्चिम उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन गया है के बयान पर बोलते हुए कहा की जिस प्रकार से आबादी का संतुलन बिगड़ा है वह हमारे सबके लिए चुनौती है लेकिन लड़ाई विचारधारा की है लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है। देश में सभी जाति पंथ के लोगों को संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार अपना जीवन यापन करने का अधिकार है।

भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोप पर बोलते हुए कहा की वोट चोरी किन लोगों ने की है यह सब लोगों को पता है उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी 1971 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की दोषी पाई गई थी, इंदिरा गांधी 1971 में रायबरेली के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की दोषी पाई गई थी। जिसके चलते माननीय उच्च न्यायालय ने कहा था कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपना चुनाव सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करके सत्ता का दुरुपयोग करके जीता है और हाईकोर्ट ने उस चुनाव को निरस्त कर इंदिरा गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी थी और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी इसलिए वोट चोरी में जो लोग प्रमाणित हो गए हो वह लोग नेगेटिव प्रचार करके दोषारोपण कर रहे हैं देश की जनता सब जानती है वोट चोर कौन है।

दरसअल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 15 दोनों तब सेवा पखवाड़े के रूप में बनाने जा रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां पर सफाई अभियान के साथ रक्तदान शिविर में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जिस प्रकार से आबादी का संतुलन बिगड़ा है। वह हमारे सबके लिए चुनौती है लेकिन लड़ाई विचारधारा की है लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है और हिंदुस्तान में सभी जाति पंथ के लोगों को देश की संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार अपना जीवन यापन करने का अधिकार है, लेकिन हमारी सरकार संकल्पित है और आप देखेंगे पिछले 10 वर्षों में 9 वर्षों में जब से योगी जी के नेतृत्व में मोदी जी के नेतृत्व में सरकारे आई हैं ,उत्तर प्रदेश का देश का जो वातावरण है वह बदला है आज कानून के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और उत्तर प्रदेश की सरकार की सजगता के कारण कोई दंगा कोई विवाद इस प्रकार का उत्तर प्रदेश में उत्पन्न नहीं हुआ है क्योंकि हमारी सरकार बगैर किसी भेदभाव के जो अपराधी हैं दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। पुरानी सरकारों के समय जरूर यह स्थिति आई थी क्योंकि वह एक वोट बैंक के नाते एक समाज के वर्ग का तुष्टिकरण करते थे और उन्हें अराजकता करने की छूट देते थे लेकिन हमारी सरकार ने योगी जी के नेतृत्व में विधि संवत व्यवस्था के आधार पर जो दोषी हैं उनके खिलाफ हम लोग कार्रवाई कर रहे हैं। मैं इस तरह की किसी बात का कोई जवाब नहीं देता। उन्होंने किस परिपेक्ष में ये बयान दिया है लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ हमारी सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार सभी समाज के वर्गों को साथ लेकर के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है हमारी प्राथमिकता में देश में 140 करोड़ लोगो को मोदी जी एड्रेस करते हैं और 25 करोड़ लोगों को योगी जी करते हैं। ऐसा है वोट चोरी किन लोगों ने की है यह सब को पता है और नहीं पता तो सब लोग जानते हैं श्रीमती इंदिरा गांधी 1971 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की दोषी पाई गई थी श्रीमती इंदिरा गांधी 1971 में रायबरेली में लोकसभा चुनाव में वोट चोरी की दोषी पाई गई थी माननीय उच्च न्यायालय ने कहा की श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपना चुनाव सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करके सत्ता का दुरुपयोग करके जीता है और हाईकोर्ट ने उसे चुनाव को निरस्त कर दिया श्रीमती इंदिरा गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी तो वोट चोरी में जो लोग जो प्रमाणित हो गए जो कोर्ट ने भी जिन्हें मान लिया वह लोग नेगेटिव प्रचार करके दोषारोपण कर रहे हैं देश की जनता सब जानती है की वोट कर कौन है 2014 से पहले यह सब लोग बैठे हैं सीनियर आप लोग पूछ लो इनसे किस प्रकार से बूथों पर अराजकता होती थी किस प्रकार की बूथ कैपचरिंग होती थी किस प्रकार से जान माल की हानि होती थी लोग बूथ कैप्चर करते थे लेकिन आज उन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है जो बूथों में अराजकता करते थे बूथ कैपचरिंग करते थे गुंडागर्दी करते थे गरीबों को कमजोरों को वोट नहीं डालने देते थे 2014 के बाद कोई भी अराजकता बूथों पर नहीं हुई कोई बूथ कैपचरिंग नहीं हुई कोई बूथों पर हिंसा नहीं हुई और कोई बूथों पर जान माल की हानि नहीं हुई आज यह लोग अनावश्यक रूप से समाज में अनिश्चितता पैदा करने के लिए आरोप लगा रहे हैं वोट चोर कौन है बूथों पर हिंसा कौन करते थे बूथ लूटने का काम कौन करते थे यह पूरा देश जानता है। यह दुखद घटना है इस प्रकार की घटनाएं हम सब लोगों को पीड़ा देने की घटना है लेकिन सरकार सजग है और माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और जो भी दोषी हैं ऐसी कार्रवाई पुलिस करेगी की नजीर बन सके और इस प्रकार की घटना करने वाले से लोग पहले 100 बार सोचें सब लोग जानते हैं। हमारे यहां महिलाओं को किस प्रकार से हिंदू समाज में देवी के रूप में देखा गया है सब जानते हैं और दूसरे समाज में किस प्रकार से लोग उनका इस्तेमाल करते हैं किस प्रकार के उपयोग करते हैं सब लोग जानते हैं लेकिन हमारी सरकार में समाज के सब वर्गों की बहनों के लिए उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें आत्मनिर्भर समृद्धिशाली बनाने के लिए काम किया है और आपने देखा होगा कि सरकार मुस्लिम बहनों के अधिकारों को संरक्षण करने के लिए तीन तलाक बिल लेकर आई विधेयक बना कानून बना अब इस प्रकार से इस कृत्य को करने वाले सभी लोग लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई हो रही है।

Other Latest News

Leave a Comment