19 सितंबर दिन शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब के सभागार में कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव को लेकर टीम भानु के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में अध्यक्ष प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि इस चुनाव में अनुभवी एवं युवा प्रत्याशियों का समावेश हमारे टीम में है।हमारी पूरी टीम को कंट्री क्रिकेट क्लब के सभी सदस्यों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम जीतकर क्लब का समग्र विकास करेगी। टीम के प्रमुख सदस्य अर्चित आनंद ने कहा कि कंट्री क्रिकेट क्लब की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने एवं क्लब की सुविधाओं को सदस्यों की उम्मीद से बेहतर बनाएंगे। जहां क्लब के सदस्यों के परिवार सुकून के पल बीता सकेंगे। एक महत्वपूर्ण घोषणा पर उन्होंने कहा कि क्लब के परमानेंट एवं लाइव सदस्यों के बच्चों को उनके उपरांत न्यूनतम सदस्यता शुल्क पर सदस्यता प्रदान की जाएगी।
वहीं टीम भानु के रंजन साहू ने कहा कि क्लब के अंदर राजनीति एवं क्लब का राजनीतिकरण का विरोध करेंगे और नियम के अनुसार ही कार्य होंगे। इस अवसर पर टीम भानु के विभूतिभूषण प्रसाद, अमर इंद्र शेखर, मनीष टाटिया, मुकेश झा नितिन कुमार सराफ, राजीव रंजन, ऋषि अजातशत्रु नाथ शाहदेव, सपन कुमार शाहा, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।











