सांसद महुआ माजी ने वार्ड 18 अंतर्गत सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

रांची के हर वार्ड में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे : महुआ माजी

रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 18 में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शुक्रवार को नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद महुआ माजी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रांची के हर वार्ड में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

इस मौके पर विक्की लोहारा, कुसुम, अक्का, सांसद प्रतिनिधि सोमवित माजी सहित वार्ड 18 के नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस कदम का स्वागत किया। लोगों ने आशा जताई कि सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सुविधा और सहयोग का एक नया केंद्र मिलेगा, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

Other Latest News

Leave a Comment