शामलीं ( Shamli ) में चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने वाले सलमान केस में पुलिस ने उसकी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। शामली ( Shamli ) जनपद के कैराना में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर जान देने वाले सलमान केस में नया मोड़ आया है। पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल आपको बता दे की यह घटना जनपद शामली ( Shamli ) के थाना करना कोतवाली इलाके की है। यहां पर गत बृहस्पतिवार को मोहल्ला खेल कला निवासी सलमान और उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर निवासी गांव जौला के साथ चली गई थी। इससे आहत सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना के बाद सलमान के पिता शफीक ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर खुशनुमा और साबिर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलीपुर पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीओ कैराना श्याम सिंह ने बताया कि इस मामले में सलमान की पत्नी व उसके प्रेमी की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की टीम गौताखोरो की टीमें लगातार बाकी बचे तीन बच्चों के शवो की तलाश में जुटी है, उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यमुना नदी से तीनों बच्चों के शव भी बरामद कर लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Developed India 2047 Campaign: गोरखपुर ने विकसित भारत–2047 अभियान में बनाया नया रिकॉर्ड, सुझाव देने वालों का आंकड़ा एक लाख पार










