Tribal Existence Save Front : आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा का महाजूटान 12 अक्टूबर को, लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना

Tribal Existence Save Front : पद्मश्री डॉ. राम दयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में होगा विशाल आदिवासी महाजुटान, आक्रोश रैली के रूप में आयोजित होगा कार्यक्रम

  1. आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए होगा महाजूटान : अजय तिर्की

Tribal Existence Save Front : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार 12 अक्टूबर को आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की ओर से विशाल आदिवासी महाजूटान का आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. राम दयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगा, जहां झारखंड के विभिन्न जिलों से लाखों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटेंगे जिसको लेकर तैयारी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार यह महाजूटान एक आक्रोश रैली के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ अपनी एकजुटता और अस्मिता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से मोरहाबादी मैदान में जुट कर आक्रोश रैली के शक्ल में पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उपस्थित होगी।

WhatsApp Image 2025 10 11 at 6.29.43 PM

इस दौरान राज्य भर से आए आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और धार्मिक नेता उपस्थित रहेंगे। आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अगुवा अजय तिर्की और ग्लैडसन डुंगडुंग ने बताया कि यह महाजूटान आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए जूटान होगा।

Other Latest News

Leave a Comment