Trump Mocks Xi Jinping Again: क्या ट्रंप ने उड़ाया शी जिनपिंग का मजाक? बोले – “मैंने अपने जीवन में इतने डरे लोग नहीं देखे”

Trump Mocks Xi Jinping Again: ट्रंप का मजाकिया अंदाज़! बोले “जिनपिंग की टीम सांस भी लेने से डर रही थी”

Trump Mocks Xi Jinping Again: अमेरिका और चीन (America and China) के बीच बढ़ते तनावों के बीच एक बार फिर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने मजाकिया अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अमेरिकी सीनेटरों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से अपनी पुरानी मुलाकात का ज़िक्र ऐसे अंदाज़ में किया कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। ट्रंप ने उस वक्त का किस्सा सुनाते हुए जिनपिंग और उनकी टीम की “सख्त चुप्पी” पर चुटकी ली और कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतने डरे हुए लोग कभी नहीं देखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है…

“हिलना मत” का अनुशासन/Trump Mocks Xi Jinping Again

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी सीनेटरों के साथ चर्चा के दौरान मलेशिया (Malaysia) में शी जिनपिंग से अपनी मुलाकात का दिलचस्प वाकया साझा किया। उन्होंने कहा, “जिनपिंग के दोनों ओर छह-छह लोग खड़े थे, सबके चेहरे एकदम सख्त। जैसे किसी ने कह दिया हो— हिलना मत!” ट्रंप ने आगे मजाक में जोड़ा, “मैंने पूछा, क्या आप लोग मुझसे बात करते हैं भी या नहीं? लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। शी ने किसी को बोलने नहीं दिया।” ट्रंप ने इस दृश्य की नकल करते हुए सभी को हंसा दिया और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस से मजाक में कहा, “तुम भी ऐसा अनुशासन क्यों नहीं लाते अपनी टीम में?” उनके इस अंदाज से कमरा ठहाकों से गूंज उठा।

मलेशिया की सुबह और जिनपिंग की ‘खामोश टीम’

ट्रंप ने जिस पल का जिक्र किया, वह मलेशिया (Malaysia) में हुए नाश्ते की बैठक का था। उन्होंने बताया कि उस सुबह जिनपिंग की टीम के सभी सदस्य एकदम अनुशासित और मौन मुद्रा में खड़े थे— मानो सांस लेने से भी डर रहे हों। ट्रंप ने हंसते हुए कहा, “मैंने अपने जीवन में इतने डरे हुए लोग कभी नहीं देखे।” उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि उनका कैबिनेट भी उसी तरह अनुशासित और केंद्रित दिखे, जैसा जिनपिंग की टीम थी। हालांकि उनके इस व्यंग्यपूर्ण बयान में एक गहरी राजनीतिक झलक भी थी जहां अनुशासन और भय की सीमाएं एक-दूसरे से जुड़ती नजर आती हैं।

तनाव के दौर में आया यह वाकया

यह मुलाकात उस समय की है जब अमेरिका और चीन (America And China) के बीच व्यापारिक खींचतान अपने चरम पर थी। ट्रंप और शी जिनपिंग की यह बैठक एपीईसी शिखर सम्मेलन (APEC Summit) से ठीक पहले हुई थी। उस समय निर्यात प्रतिबंधों और आर्थिक नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच कड़ी बातचीत चल रही थी। गंभीर माहौल के बीच ट्रंप का यह हल्का-फुल्का मजाक बातचीत को सहज बना गया। हालांकि इसने यह भी दिखाया कि वैश्विक मंचों पर सियासत सिर्फ कठोर बयानों से नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और हाजिरजवाबी से भी प्रभावित होती है। ट्रंप के इस बयान को विशेषज्ञों ने “कूटनीतिक हास्य” करार दिया, जिसने माहौल की गंभीरता को क्षणभर के लिए हल्का कर दिया।

जिनपिंग की मुस्कुराती तस्वीरें और चीन की असहजता

मलेशिया (Malesia) की इस मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस (White House) ने शी जिनपिंग की कुछ दुर्लभ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के साथ मुस्कुराते दिखे। ये तस्वीरें 30 अक्टूबर 2025 को बुशान (दक्षिण कोरिया) में हुई APEC समिट की थीं। इन तस्वीरों में जिनपिंग का सहज और मुस्कुराता चेहरा चीन के मीडिया में असामान्य माना गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के कुछ प्लेटफॉर्म्स जैसे डौयिन और श्याओहोंगशु पर इन तस्वीरों को बाद में सेंसर कर दिया गया। विश्लेषकों का कहना है कि शी जिनपिंग की सख्त छवि उनके राजनीतिक नियंत्रण की पहचान है, लेकिन ट्रंप के इस हास्य प्रसंग ने उस छवि में एक अनोखा मानवीय स्पर्श जोड़ दिया जहां सत्ता, अनुशासन और व्यंग्य एक साथ दिखाई दिए।

Other Latest News

Leave a Comment