बहराइच (Bahraich) थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत जालिमनगर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा राहुल गुप्ता आज सोमवार लगभग 5 बजे को ड्यूटी से लौटते समय गूढ़ चौराहे के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरोगा राहुल गुप्ता बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे थे, उसी दौरान अचानक सड़क पर वाहन के सामने आने/संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हो गया।
दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना अचानक हुआ कि दरोगा राहुल गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और चोटिल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों ने बिना समय गंवाए उन्हें उठाकर आनन-फानन में कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया। प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षणों के बाद डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन कुछ चोटों को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी जारी रखी जाएगी।










