Shamli : खाकी वर्दी में शराब के नशे में धुत होमगार्ड का वीडियो वायरल, वर्दी की गरिमा हुई तार-तार

Shamli : जिले में एक बार फिर खाकी वर्दी पर शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी होमगार्ड जवान संदीप कुमार का शराब के नशे में लड़खड़ाते और सड़क पर गिरते-पड़ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी होमगार्ड की वर्दी पहने संदीप कुमार नशे में बुरी तरह झूम रहा है और चलने में असमर्थ है। दो राहगीर उसे सहारा देकर किसी तरह खड़ा करने और चलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह पूरा वाकया रविवार शाम का बताया जा रहा है। वर्दी में ही शराब पीकर इस हालत में सड़क पर पहुंच जाना विभाग के लिए बेहद शर्मनाक है।

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार की ड्यूटी वर्तमान में थाना कांधला में ही लगी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “वर्दी का अपमान” बता रहे हैं और विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी संदीप कुमार के शराब के नशे में सड़क पर गिरते-पड़ते कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन हर बार विभाग ने सिर्फ खानापूरी कर मामला रफा-दफा कर दिया।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद थाना कांधला पुलिस और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड जवान संदीप कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही निलंबन जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

लोगों का कहना है कि बार-बार इस तरह की घटनाएं न सिर्फ विभाग की छवि खराब कर रही हैं, बल्कि आम जनता का पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों पर से विश्वास भी उठता जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment