Sambhal : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी के निजी कार्यालय पर एकत्रित होकर अपने कार्यालय एवं हल्लू सराय चौधरी चरण सिंह पार्क पर चौधरी चरण सिंह के चित्र एवं प्रतिमा पर मालार्पण कर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया एवं ज़रूरत मंदो को लिहाफ वितरण किये गए।
चौधरी चरण सिंह की 123 वी जयन्ती मनाते हुए फिरोज़ खाँ ने कहा की जनपद संभल में वर्तमान में छुट्टा पशुओं की संख्या अत्यधिक होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इन छुट्टा पशुओं को पकड़कर इनके सिंगो पर रेडियम लगवाया जाये व गो शालाओ में भेजा जाये किसानों को गन्ने का वाज़िब दाम दिया जायें किसानों को जल्द से जल्द खाद की व्यवस्था की जाये चौधरी चरण सिंह किसानों नोजवानो दलितों पिछड़ो अल्पसंख्यकों सहित सभी जातियो के नेता थे।

उन्होंने किसानों की आवाज़ को लोकसभा तक पहुचाने का काम किया। चौधरी साहब हमेशा कहते थे देश के विकास का रास्ता गांव की पकडंडी से होकर जाता है। किसानों नोजवानो के दिल मे हमेशा बसे रहेंगे, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प लिया की चौधरी चरण सिंह के बताये हुए रास्ते पर चलकर हर कार्यकर्ता किसानों नोजवानो की आवाज़ को कभी भी दबने नही देगे और उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे और पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओ को उठाते रहेंगे। एक एक कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेगे और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर अक़ील खाँ, जीशान खाँ, दानिश ज़ाहिद खाँ, अनस, छोटू कल्यान, जबर सिंह यादव, वीरेश यादव, राजेश यादव, मोनिस रामरहिस यादव, अजय यादव, सालिम रिज़वान खाँ, ओमकार यादव, नाज़िर खाँ, अकरम, गौरव, गुलाम मुस्तुफा, फैज़ान शाही आदि लोग शामिल रहे।










