Konar : ग्राम विकास सलाहकार समिति (वीडीएसी) की बैठक आज कोनार स्थित सीएसआर (CSR) कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिप सदस्य शेख तैयब एवं सांसद प्रतिनिधि डुमरचंद महतो ने की।
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 की योजनाओं को लेकर वीडीएसी सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। कोनार सीएसआर (Konar CSR) अंतर्गत विष्णुगढ़ एवं गोमिया प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने विगत वर्ष में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आगामी वर्षों के लिए अपने-अपने प्रस्ताव रखे।

बैठक में हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि डुमरचंद महतो, जिप सदस्य शेख तैयब, नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हंसदा, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सिकंदर साव, गोमिया विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि टुकन महतो, विस्थापित संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, नवादा विस्थापित ग्रामीण महमूद आलम, गोमिया प्रखंड विस्थापित प्रतिनिधि नवल सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
बैठक का संचालन असैनिक विभाग के चंद्रशेखर प्रसाद एवं सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।










