Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल (Bokaro Thermal) स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) परिसर में आयोजित चार दिवसीय श्री श्री शिव राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। बुधवार, 25 फरवरी को महायज्ञ के पावन अवसर पर भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
नगर भ्रमण के दौरान भगवान शिव, माता जानकी और प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस यात्रा में सीआईएसएफ के जवानों, उनके परिजनों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुष्प वर्षा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

गुरुवार, 26 फरवरी सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही चार दिवसीय महायज्ञ का विधिवत समापन होगा। समापन के पश्चात दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस महायज्ञ से न केवल परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है, बल्कि यह आयोजन सामुदायिक एकता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक बन गया है।










