Aaj ka Rashifal : आज 10 मार्च 2026 (मंगलवार) का दिन ग्रहों की चाल से प्रभावशाली रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में स्थित है और वानिंग गिब्बस फेज में है, जबकि गुरु (जुपिटर) कर्क राशि में डायरेक्ट मोशन में आ रहा है। इससे आशावाद, बड़े सोच और कुछ मामलों में राहत के योग बन रहे हैं। कई राशियों के लिए धन, परिवार और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव हैं, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव और निर्णयों में सावधानी जरूरी। मेष से मीन तक जानिए क्या कहते हैं आपके तारे
आज का राशिफल/Aaj ka Rashifal

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। काम का बोझ ज्यादा होने से थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। धैर्य बनाकर काम निपटाएं और बॉस की हर बात पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जैसे बिजनेस में बदलाव, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की संभावना है, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी और कुछ पुराने पारिवारिक मुद्दे भी हल हो जाएंगे।
वृषभ राशि
आज काफी भागदौड़ वाला दिन रहेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी और पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगर संतान ने कोई परीक्षा दी थी, तो उसके रिजल्ट आ सकते हैं। उनकी पढ़ाई पर नजर रखें और सही मार्गदर्शन दें। नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यापार में कोई चुनौती आए तो बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर लें।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सोच समझकर सभी काम पूरे होंगे और आपको किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और कुछ नई चीजों को भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के नजरिए से आज थोड़ा सावधान रहें। कोई छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें, वरना बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को बाहर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम आज आगे बढ़ सकता है, इसके लिए अनुभवी लोगों से मिलना-जुलना होगा। बेवजह गुस्सा न करें, नहीं तो घरवालों के सामने इज्जत को ठेस पहुंच सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।
तुला राशि
आज का दिन औसत से बेहतर गुजरेगा। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनेगा और प्रेम व सहयोग की भावना मजबूत रहेगी। नौकरी या रोजगार की चिंता में चल रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आसपास के लोगों से झगड़े-विवाद में न पड़ें, वरना मामला कानूनी तक पहुंच सकता है। अगर कोई दोस्त इन्वेस्टमेंट का प्लान बताए, तो सोच-समझकर ही पैसा लगाएं।
वृश्चिक राशि
आज खर्चों का दिन रहेगा। फिजूलखर्ची की आदत से काफी धन निकल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें और उन पर कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी न डालें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना बाद में अफसोस हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत की योजना बना सकते हैं।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। राजनीति में भी आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति आज मजबूत दिख रही है। बिजनेस में फंसा पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। लेकिन परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से मन उदास रह सकता है। अगर किसी को उधार दिया था, तो वापसी में देरी हो सकती है। अपने काम पर पूरी नजर रखें, किसी और के भरोसे न छोड़ें। अटका हुआ कोई सरकारी काम आज पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, लेकिन मेहनत पर भरोसा रखें। काम को कल पर टालने से बचें, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। अगर किसी को उधार दिया था, तो वो पैसा वापस मिलने के योग हैं।
मीन राशि
आज लंबे समय से अटके काम पूरे करने का अच्छा मौका है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई योजना बना सकता है, इसलिए सतर्क रहें। छात्रों को पढ़ाई का मानसिक बोझ कम होता दिख रहा है।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










