रायबरेली में कांग्रेस को मिला नया युवा चेहरा, सक्षम त्रिवेदी समर्थकों संग शामिल

तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता, राहुल गांधी से प्रेरित होकर सक्षम त्रिवेदी ने थामा कांग्रेस का दामन

रायबरेली : जिले की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल देखने को मिली, जब आज दिनांक 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को समय करीब 4:00 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय में 1 दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शहर स्थित तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता सक्षम त्रिवेदी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामते हुए अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवागंतुकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर सक्षम त्रिवेदी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने बताया कि वह खास तौर पर राहुल गांधी की नीतियों और उनके संघर्ष से प्रेरित हैं। सक्षम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति के माध्यम से समाजसेवा करना है और आम लोगों की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराना है।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आकर सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए और वह इसी सोच के साथ कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। उनके साथ शामिल हुए समर्थकों ने भी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं का जुड़ना पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि सक्षम त्रिवेदी जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

सक्षम त्रिवेदी ने कहा “मैं राहुल गांधी जी से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। मेरा उद्देश्य राजनीति के जरिए समाजसेवा करना और आम जनता की आवाज बनना है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

Other Latest News

Leave a Comment