DM ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन, अवशेष कृषि अपशिष्ट को खेतों में न जलाए : एडीएम

किसान गेहूँ धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके : एडीएम

रायबरेली : अपर जिलाधिकारी ने गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए सदर तहसील क्षेत्र के राही ब्लॉक के भदोखर गांव में पहुंचे। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल गेहूँ कटाई के 03 खेतों में प्रयोग किए गए। एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में फसल कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है।

जिसके अंतर्गत तीन खेतों में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें गाटा संख्या 972 में लगभग 16.720 किग्रा के हिसाब से 38.6 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। इसी प्रकार गाटा संख्या 31 में 14.480 किग्रा के हिसाब से 33.4 कुंतल/हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 731 में 05.520 किग्रा के हिसाब से 12.7 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई।

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से कहा कि अपना गेहूँ धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। अवशेष कृषि अपशिष्ट को खेतों में मत जलाए।

क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए।

इस मौके पर तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक दुर्गाप्रसाद शुक्ला, लेखपाल महेश कुमार उपस्थित रहें।

Other Latest News

Leave a Comment