बोकारो थर्मल: झारखंड चौक स्थित बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित यात्री पड़ाव का उद्घाटन बुधवार को डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने फीता काटकर किया। यात्री पड़ाव के शुरू होने से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।
उद्घाटन के अवसर पर परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री पड़ाव का निर्माण कराया गया है। इससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में डीवीसी के GM-HR एलेक्जेंडर ए. कुजूर, सीनियर मैनेजर सिविल सरफराज सेख, सीनियर मैनेजर एवं HOP के टेक्निकल PA प्रशांत कुमार, सीनियर मैनेजर CSR मनीष कुमार चौधरी, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी HR अंकित राज तथा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी HR एवं प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद उमैर राशिद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यात्री पड़ाव के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने डीवीसी के इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि बस स्टैंड पर यात्री पड़ाव की सुविधा उपलब्ध होने से विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बस का इंतजार करने में सहूलियत होगी।










