बीटीपीएस बोकारो में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन

बोकारो थर्मल स्थित CISF यूनिट में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, ए.ए. कुजुर (महाप्रबंधक), CISF उप समादेष्टा अरुण प्रसाद ई, मनीष कुमार चौधरी (सीएसआर), पी.के. सिंह (सुरक्षा अधिकारी) एवं सूरज तिवारी ( HOP PA) द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में CISF फायर के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि यह बल न केवल औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि CISF फायर का योगदान देश की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका समर्पण प्रेरणादायक है।

अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सीएसआर क्षेत्र, स्कूलों, अस्पतालों, कार्यालयों, परियोजना कर्मियों एवं CISF सुरक्षा बल के जवानों को फर्स्ट एड फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को औद्योगिक एवं घरेलू सुरक्षा, आग लगने के कारणों तथा प्रारंभिक स्तर पर उसे नियंत्रित करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

बताया गया कि वर्ष 1970 में देश में पहली CISF अग्निशमन शाखा की शुरुआत कोच्चि में हुई थी। वर्तमान में बढ़ते आधुनिकीकरण के साथ अग्नि दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए CISF अग्निशमन शाखा देशभर के 114 से अधिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है। साथ ही हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।

News Nation Bharat 9 6

बोकारो थर्मल CISF अग्निशमन शाखा द्वारा वर्ष 2025 में लगभग 4,881 परियोजना कर्मियों एवं आसपास के संस्थानों जैसे पुलिस, स्कूल एवं अस्पतालों में फर्स्ट एड फायर फाइटिंग प्रशिक्षण दिया गया। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 412 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा स्थानीय क्षेत्रों में आग की घटनाओं में सक्रिय सहयोग देकर शाखा ने सराहना भी प्राप्त की है।

आयोजित कार्यक्रम में अरुण कुमार गिरी (AC fire), अंबरीश कुमार शर्मा (Insp fire), ए.के सरकार, सुभाष, रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अंत में अधिकारियों ने सभी से अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

Other Latest News

Leave a Comment