बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र के मोतीपुरवा बजरिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने केवल संविधान निर्माण ही नहीं किया, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

विधायक ने कहा, “आज जरूरत है कि हम बाबा साहब के विचारों को केवल जयंती और कार्यक्रमों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारें। शिक्षा ही वह सबसे बड़ा माध्यम है, जो समाज में समानता और सशक्तिकरण ला सकती है। जब तक हर वर्ग शिक्षित और जागरूक नहीं होगा, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचे और किसी के साथ भेदभाव न हो। “हमारा प्रयास है कि गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचें, ताकि हर व्यक्ति सम्मानजनक जीवन जी सके,” उन्होंने कहा।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें और सामाजिक समरसता को मजबूत करें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कमला देवी, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, निशंक त्रिपाठी, आनन्द पाण्डेय, शिवकुमार चौधरी, सुरेश पासवान, नकछेद पासवान, हरिकेश भास्कर, ननके पासवान, राम किशुन कन्नौजिया, दद्दू, राम चरन गौतम एवं अर्जुन गौतम, रंजीत चौहान, हिरंजन चौहान, अध्यक्ष रामनिवास निषाद, जिला पंचायत सदस्य लल्लन पाण्डेय, जगजीवन गौतम, शिवकुमार तिवारी, रामकुमार कोरी, चन्द्र मणि मिश्र, माधवरा शुक्ला, संजीव तिवारी, ननके पासवान, अवसान गिरी, राजू सिंह, फुलेराज चौहान, दिनेश सिंह, वीरेंद्र वर्मा, विजय शंकर द्विवेदी उपस्थित रहे।










