कायमगंज : सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) की कक्षा 12वीं परीक्षा में इस वर्ष शकुन्तला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल (Shakuntala Devi English Medium School) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल कर क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। सभी छात्र-छात्राओं के सफल होने से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परीक्षा परिणाम में रमशा खान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अभय राजपूत ने 79 प्रतिशत, अमायरा वर्मा ने 77.2 प्रतिशत, कौस्तुभ गंगवार ने 77 प्रतिशत तथा ओजस्वी राठौर ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप विद्यार्थियों की सूची में अपना स्थान बनाया।

विद्यालय के निर्देशक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी एवं उप-प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार ने भी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन की सराहना की है।










