रायबरेली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी लोगों की चिंता, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

10 से 12 दिनों में चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, वाहन चालकों और व्यापारियों ने कहा— घरेलू बजट पर पड़ रहा सीधा असर

रायबरेली जनपद में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। कोतवाली नगर क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बीते 10 से 12 दिनों के भीतर चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर आम लोगों में नाराजगी और चिंता साफ दिखाई देने लगी है।

आपको बता दे कि आज दिनांक 27 मई 2026 दिन बुधवार को समय करीब 2:00 बजे पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ दिखाई दी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 102 से 103 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई, जबकि डीजल के दाम भी बढ़कर आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए वाहन चलाने वाले लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दामों में हो रही वृद्धि ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

शहर के वाहन चालकों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से अब परिवहन खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। इसका असर बाजार में सब्जियों, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। कई लोगों ने कहा कि हर कुछ दिनों में दाम बढ़ने से अब वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स व्यवस्था के चलते दामों में बदलाव हो रहा है। हालांकि आम उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार हो रही बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और दैनिक आय पर निर्भर लोगों पर पड़ रहा है।

जनपद के विभिन्न इलाकों में लोग अब पेट्रोल पंपों पर बढ़े हुए दामों को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई वाहन चालकों ने सरकार से ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी की है।

Other Latest News

Leave a Comment