Gomia: गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आफताब आलम, अतिरिक्त निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो व एसआईआर विभाग के सोनू कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं।
इस दौरान बताया गया कि गोमिया प्रखंड में मतदाताओं की लगभग 89 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 11 प्रतिशत कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को फॉर्म भरकर, उस पर अपना फोटो चिपकाकर जमा करना होगा।

इस कार्य में राजनीतिक दल के बीएलए- 2 कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। बताया गया कि सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा तथा अयोग्य मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएंगे। गोमिया प्रखंड में कुल 223 मतदान केंद्र हैं और सभी बूथों पर बीएलओ को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा करना है।
मौके पर झामुमो जिला उपसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लूदु मांझी, बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मुमताज आलम, प्रखंड सचिव सह मुखिया बंटी उरांव, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष मो.असलम, विक्रम डे, प्रखंड कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, बद्री पासवान, समाजसेवी पिंटू पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, पोलूश टुडू, पंसस जनकदेव यादव, पूर्व पंसस ललन केवट, शकील राज, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, हेमू यादव, मंजूरअंसारी, प्रखंड महिला मोर्चा सचिव ललिता देवी, सारिका देवी, अनु देवी, क्रांति देवी, संतोष राम, धनेश्वर रविदास, अनिल सोनी, भरत रविदास, मनोज चंचल, रंजीत रविदास, संजय सिंह, श्रवण रविदास, राजू रविदास, अनिल कसेरा सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।










