DVC के 79वें स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन, विजेता धावकों को किया गया सम्मानित

DVC Foundation Day: दामोदर घाटी निगम (DVC) के 79वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मंगलवार को बोकारो थर्मल में मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं, पुरुषों तथा अंडर-18 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।

अंडर-18 बालिका वर्ग में सुमन कुमारी ने प्रथम, सोनी कुमारी ने द्वितीय, लवली कुमारी ने तृतीय तथा मुस्कान कुमारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-18 बालक वर्ग में तनवीर प्रथम, सूरज द्वितीय, रोहित कुमार तिर्की तृतीय तथा अनीश कुमार चौथे स्थान पर रहे।

महिला (18 वर्ष से अधिक) वर्ग में अंतरा कुमारी ने प्रथम, सोनाली कुमारी ने द्वितीय, खुशी कुमारी ने तृतीय, रिया कुमारी ने चौथा तथा सुमन कुमारी ने पांचवां स्थान हासिल किया।

पुरुष (18 वर्ष से अधिक) वर्ग में पंकज कुमार महतो प्रथम, कमल मगंधी द्वितीय, करण कर्मकार तृतीय, विकास कुमार चौथे, संतोष कुमार पांचवें तथा पप्पू कुमार यादव छठे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के समापन के बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित इस मिनी मैराथन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता धावकों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Other Latest News

Leave a Comment