Guru Purnima Mahotsav 2026: गुरु चरणों में समर्पण का महापर्व, 22 जुलाई से शुरू होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Bhopal: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर राजधानी एक बार फिर श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में रंगने जा रही है। भागवत परिवार जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार 12वें वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव (Guru Purnima Mahotsav) का आयोजन 22 से 29 जुलाई 2026 तक सनराइज मैरिज गार्डन, सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप, खजूरी रोड, भानपुर (अयोध्या बायपास रोड) पर किया जाएगा। आयोजन के दौरान धर्म पथिक एवं भागवत रत्न पूज्य श्री शैलेन्द्र कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, भक्ति, धर्म, सदाचार और मानव कल्याण के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह महोत्सव आध्यात्मिक चेतना, गुरु परंपरा के सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

आयोजन समिति ने राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक जागृति का भी उत्सव है।

इस आयोजन के संस्थापक धर्म पथिक श्री शैलेन्द्र कृष्ण महाराज (वृंदावन धाम) हैं। आयोजन में सर्वाध्यक्ष पं. शैलेश मिश्र, अध्यक्ष पी.एन. सैनी, वरिष्ठ महिला अध्यक्ष सरिता विश्वकर्मा, महिला अध्यक्ष आशा गौर, सचिव माधव मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं पवन पांडे सहित संरक्षक नरेश लवानिया, आशीष तिवारी, रमन तिवारी, गोपाल कृष्ण गोयल, कमलेश सक्सेना, रमाशंकर द्विवेदी और समिति के सभी पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Other Latest News

Leave a Comment