Raebareli News: बिझलामऊ गांव में खेत जा रहे दो भाइयों पर दबंगों का जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बेरहमी से पीटा; अस्पताल भर्ती

Raebareli: रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के बिझलामऊ गांव में खेत जा रहे दो युवकों पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में दोनों के सिर फट गए और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें तथा हड्डियां टूटने की बात कही गई है।

घटना के बाद आज दिनांक 22 जुलाई 2026 दिन बुधवार को समय करीब 8:00 बजे घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि डलमऊ थाना पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज पीड़ित राकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

राकेश कुमार ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनके दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद दबंगों ने उन्हें रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आईं और शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है।

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डलमऊ थाना पुलिस को दी गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच के बाद आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

Other Latest News

Leave a Comment