Bokaro Thermal: पुजारी के पुत्र के इलाज में सनातन रक्षा संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ

Bokaro Thermal में पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के बेटे के उदयपुर में चल रहे इलाज के लिए सनातन रक्षा संघ ने आर्थिक सहायता देकर परिवार को राहत पहुंचाई।

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के पुत्र के उपचार के लिए शुक्रवार को सनातन रक्षा संघ की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पुत्र के इलाज में लगातार हो रहे खर्च के कारण परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था।

पुजारी बिपेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र का पिछले कुछ समय से उदयपुर में इलाज चल रहा है। उपचार पर लगातार खर्च होने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था। उन्होंने सनातन रक्षा संघ से सहयोग की अपील की थी।

परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद संघ के सदस्यों ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस दौरान संघ के सदस्यों ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक और मानवीय दायित्व है। संगठन आगे भी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

आर्थिक सहयोग मिलने पर पुजारी बिपेंद्र मिश्रा ने सनातन रक्षा संघ और सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुत्र के इलाज के कठिन दौर में मिला यह सहयोग परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए पुत्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Other Latest News

Leave a Comment