Raebareli News: IG के स्कॉर्ट समेत पांच गाड़ियां आपस में भिड़ीं, सीएम ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

Raebareli में सीएम ड्यूटी से लौट रहा पुलिस अधिकारियों का काफिला हादसे का शिकार, स्कॉर्ट समेत पांच वाहनों की टक्कर से मचा हड़कंप

Raebareli: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के दौरे के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों का काफिला लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सोमवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र की गुलूपुर चौकी के पास आईजी के स्कॉर्ट समेत करीब पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ड्यूटी से वापस लौट रहा आईजी का काफिला गुलूपुर चौकी के पास पहुंचा था। इसी दौरान काफिले में शामिल वाहनों के बीच अचानक टक्कर हो गई। देखते ही देखते स्कॉर्ट वाहन समेत पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आलोक कुमार सिंह और सिओ सिटी आशीष निगम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली। पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना में वाहनों को हुए नुकसान तथा किसी अधिकारी, पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही।

पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में हुए नुकसान और घायलों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Other Latest News

Leave a Comment