Bokaro Thermal: विश्वकर्मा चौक पर श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न हुई सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा

Bokaro Thermal: विश्वकर्मा चौक में विगत 33 वर्षों से चली आ रही सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे पूजन कार्यक्रम को पुरोहित विपिन चन्द्र पाण्डेय ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में भूपेन भारत, अनिल वहल, संजय शर्मा, बसंत शर्मा, मथुरा शर्मा, विमल विश्वकर्मा, विपिन चन्द्र पाण्डेय, राजीव सिन्हा एवं संजीत भगत समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा क्षेत्र की पुरानी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का हिस्सा है। पिछले 33 वर्षों से विश्वकर्मा चौक पर लगातार सार्वजनिक रूप से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के सफल समापन पर पूजा समिति से जुड़े सदस्यों ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Other Latest News

Leave a Comment