Raebareli: ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया हसन गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी और गाली-गलौज ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, बिना अनुमति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित कराने के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया हसन गांव निवासी ताजदार पुत्र सिराज द्वारा बिना अनुमति के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान एक पक्ष के अनुभव सिंह और दूसरे पक्ष के सागर तिवारी व नीरज मौर्य के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपना रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित कराने के मामले में भी कानून के अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं।










