Raebareli: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी वीर सिंह, महेश त्रिपाठी, रामेन्द्र मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के कार्मिक उपस्थित रहें।










