Delhi Fire : नरेला की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज को नरेला में एक फैक्ट्री में सुबह 6.34 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस पर मौके पर 25 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

बाहरी दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक की पालिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सुबह करीब 6:35 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग पास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही एक के बाद एक पहुंची 25 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : नेपाल में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ होते ही शौर्य एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त; 5 लोगों की मौत

हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे थे कई श्रमिक

जानकारी के मुताबिक सी ब्लॉक स्थित इस फैक्ट्री में हादसे के समय कई श्रमिक काम कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी श्रमिक समय रहते बाहर आ गए। नहीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते आग पास की अन्य दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में लिया।

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को और अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। फिलहाल आग पर काबू पाया नहीं जा सका है। करीब 50 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में काफी मात्रा में पॉलिथीन बनाने के लिए माल रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैली। अब काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में है। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Related posts

रायबरेली : निर्दोष फंसना नहीं चाहिए और दोषी किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए” : राजीव सिंह

रायबरेली : रेलवे ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप

हरदोई : संडीला थाने की विद्यासागर पाल ने संभाली कमान, अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा