Muharram 2026: मोहर्रम को लेकर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Muharram 2026: मोहर्रम (Muharram) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बोकारो थर्मल थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। 26 जून को निकलने वाले मोहर्रम जुलूस से पूर्व गुरुवार को थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने राजा बाजार, नूरीनगर नई बस्ती, कथारा, जारंगडीह सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में एसआई दीपक पासवान, कृष्णा उरांव, भगीरथ महतो, एएसआई मनोज सिंह, पंकज भारद्वाज, शंकर रजक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Other Latest News

Leave a Comment